मोर्चरी हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे एक युवक को 6 गोलियां मारकर मौत के घाट उतारने वालों को पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। चार डॉक्टरों की टीम की ओर से शव का आज पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बता दें कि रेवाड़ी के गांव मुंडनवासी में वीरवार देर शाम 22 वर्षीय भीमसिंह की 6 गोली मारकार हत्या कर दी गई थी। हत्या करने से पहले बदमाशों ने गांव की लाइट को काट दिया, इसके बाद युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों को यह तक नहीं पता चल पाया कि बदमाश कार से आए थे या फिर बाइक से। पुलिस व सीआईए की टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हत्या गैंगवारी से जोड़कर देखी जा रही है। बता दें कि बीते 6 माह के दौरान गैंगवारी में डबल मर्डर सहित तीन हत्याएं हो चुकी हैं, वहीं आधा दर्जन से अधिक गोलियों से हमला करने के मामले सामने आ चुके हैं।