फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में एम्स निर्माण का रास्ता साफ केंद्र से आई टीम ने जमीन को बताया उपयुक्त

विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल में डीसी यशेंद्र सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल ने कहा कि केंद्र से आई टीम ने माजरा गांव की जमीन का अवलोकन करने के बाद इसे एम्स निर्माण के लिए उपयुक्त बताया है ।ऐसे में अब माना जा रहा है कि एम्स निर्माण के लिए रास्ता साफ हो गया है। सहकारिता मंत्री शुक्रवार को शहर के मॉडल टाउन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे थे । पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि टीम अवलोकन के बाद संतुष्ट दिखी और जल्दी आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।बता दें कि वीरवार को वीरवार को भारत सरकार में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के संयुक्त सचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय टीम रेवाड़ी के गांव माजरा पहुंची थी, इस दौरान एम्स के अधीक्षक अभियंता से लेकर एक आर्किटेक्ट की टीम भी जमीन का अवलोकन करने के लिए रेवाड़ी आई थी ।इसके बाद टीम ने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में सहकारिता मंत्री के साथ भी घंटों ऐम्स निर्माण को लेकर मंथन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें