फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पसौली के प्रधान और सचिव पर एफआईआर 

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/औरंगाबाद। लखावटी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पसौली के ग्राम प्रधान और सचिव पर एडीएओ पंचायत की तहरीर पर औरंगाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप है। इसके लिए प्रधान से वसूली के आदेश जारी किए थे। राशि जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई है।   जिला पंचायती राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि ब्लॉक लखावटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर पसौली के ग्रामीणों ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव में विकास कार्य और शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरती गई हैं। शिकायत मिलने पर जब इसकी जांच करवाई तो विकास कार्यों और शौचालयों के निर्माण में अनियमितता पाई गई थी। इसमें ग्राम सचिव को भी दोषी माना गया। साथ ही ग्राम प्रधान और सचिव से शौचालय निर्माण की राशि की रिकवरी के आदेश जारी किए थे। लेकिन जब ग्राम प्रधान ने निश्चित समय पर राशि जमा नहीं करवाई तो ब्लॉक के एडीओ पंचायत श्रीपाल ने संबंधित क्षेत्र के थाने में तहरीर देकर प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। थाना औरंगाबाद के इंस्पेक्टर रामसेन सिंह ने बताया कि लखावटी के एडीओ पंचायत श्रीपाल सिंह की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह और सचिव हितेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं, दूसरी ओर अब प्रधान ने रिकवरी की राशि विभाग में जमा करवा दी है।दूसरी ओर इस मामले में ग्राम प्रधान भाकियू नेता मांगे राम त्यागी के साथ शनिवार को सीडीओ अभिषेक पांडेय से मुलाकात करने पहुंचे। ग्राम प्रधान ने सीडीओ के समक्ष अपना पक्ष रखा। इस पर सीडीओ ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि डीपीआरओ से बात कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें