पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी
जिले के गांव जीतपुरा में एक 12वीं के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गांव जीतपुरा में 12वीं का छात्र हर्ष रविवार रात खाना खाने के बाद प्रथम तल पर बने अपने कमरे में सोने चला गया, करीब 1 घंटे बाद भाई कमरे में पहुंचा तो हर्ष फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। हर्ष को तुरंत एक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।