फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला कर बलवे का आरोपी छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला में बलवे के आरोपी सलीम को पकडऩे के लिए गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते हुए उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया और आरोपी को छुड़ाकर भाग गए। पुलिस ने मामले में 12 नामजद सहित अज्ञात महिला और पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अगौता थाने के सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, कांस्टेबल रामकुमार, अमजद अली, सचिन चौहान, सुमित कुमार, होमगार्ड अरविंद कुमार, सुनील और ड्राइवर हरेंद्र सिंह सोमवार देर शाम गांव बागवाला में बलवे के आरोपी और दो मुकदमों में वांटेड सलीम को गिरफ्तार करने के लिए गए थे। पुलिस ने घर पर दबिश देकर सलीम को हिरासत में ले लिया। आरोपी को लेकर जैसे ही पुलिस घर से निकली तो दर्जनों ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और तमंचा लेकर पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों के अनुसार गांव वालों ने उन पर तमंचे से फायरिंग की। पुलिसकर्मियों ने जमीन पर लेटकर और पिलर के पीछे छुपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान ग्रामीण आरोपी सलीम को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर जंगल की तरफ भाग गए। मामले की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अगौता भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पर हमला करने वाले सभी आरोपी फरार है। सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने इस मामले में आसिफ, फरियाद, मेहताब, माहिर, महमूद अली, मेहराज, महरे आलम, आसिफ, गुलहसन उर्फ गुल्ली, साजिद, सलीम, मुनेजा समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अगौता त्रिभुवन सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नही की। कोट एक अभियुक्त को पकडऩे के लिए पुलिस टीम गई थी, आरोपियों को परिजनों और स्थानीय लोगों ने छुड़ा लिया। बलवे जैसी कोई बात नहीं है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें