राखी के त्योहार के चलते होने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। अजमेर और रेवाड़ी के बीच भारी संख्या में लोगों के आवागमन के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी और अजमेर के बीच चलाने का फैसला किया है। ये जानकारी एनडब्लूआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी।
उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेन अजमेर से रेवाड़ी (संख्या 09631) 17 से 19 अगस्त के बीच अजमेर से सुबह 07:55 पर चलकर दोपहर 01:35 पर रेवाड़ी पहुंचेगी। वहीं रेवाड़ी से अजमेर(ट्रेन संख्या 09632) रेवाड़ी से दोपहर 02:15 बजे रवाना होकर शाम 07:50 बजे अजमेर पहुंचेगी। समय सारणी रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार है।
------
किन स्टेशनों पर कब रुकेेगी ट्रेन
अजमेर-रेवाड़ी स्पेशल स्टेशन रेवाड़ी-अजमेर स्पेशल
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
- 07:55 अजमेर 07:50 -
08:08 08:09 मदार 07:35 07:36
08:26 08:28 किशनगढ़ 06:49 06:51
08:56 08:58 नरैना 06:16 06:18
09:15 09:20 फुलेरा 06:00 06:05
09:59 10:01 रेनवाल 05:06 05:08
10:30 10:33 रींगस 04:37 04:40
10:43 10:45 श्रीमाधोपुर 04:23 04:25
11:00 11:02 कांवट 04:12 04:14
11:18 11:20 नीम का थाना 03:52 03:54
11:41 11:43 डाबला 03:26 03:28
12:05 12:08 नारनौल 03:01 03:04
12:33 12:35 अटेली 02:46 02:48
01:35 - रेवाड़ी - 02:15
(समय सुबह से दोपहर तक) (समय नीचे दोपहर से ऊपर शाम तक)
चार ट्रेनों के डिब्बों में हुई अस्थाई बढ़ोत्तरी
रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ते यात्री दबाव के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी से होते हुए आने-जाने वाली चार ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुछ डिब्बों की अस्थाई बढ़ोत्तरी की है। इन ट्रेनों में बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस(ट्रेन संख्या 12458/12457) और (ट्रेन संख्या 22472/22471), भगत की कोठी-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस(ट्रेन संख्या14705/14706), उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस(ट्रेन संख्या 12982/12981) में एक-एक डिब्बे की बढ़ोत्तरी।
--------
भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस 16 को रद्द
कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस (15624) 12 अगस्त को कामाख्या से चलनी रद्द हो चुकी है। ऐसे में यह ट्रेन अब भगत की कोठी से 16 अगस्त को भी रद्द ही रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा लिंक रैक देरी से चलने के कारण ट्रेन रद्द हुई है।