नरेंद्र ने बताया कि वह और उसके मौसी का बेटा धर्मपाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों पैदल गांव झाबुआ से नंगली परसापुर रोड पर अपनी साइड में चल रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने धर्मपाल को पीछे से टक्कर मार दी।
रेवाड़ी में बावल के गांव झाबुआ के एक व्यक्ति को रास्ते में जाते समय एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसकी उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतकी पहचान गांव झाबुआ निवासी धर्मपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव झाबुआ निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह और उसके मौसी का बेटा धर्मपाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों पैदल गांव झाबुआ से नंगली परसापुर रोड पर अपनी साइड में चल रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने धर्मपाल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धर्मपाल सड़क पर गिर गया।