संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन 22 मार्च से किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 22, 23, 25, 29, 30, 31 मार्च और 5, 6, 8, 10, 12, 13, 18, 19, 20 24, 26 व 27 अप्रैल को (18 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 22, 23, 25, 29, 30, 31 मार्च और 5, 6, 8, 10, 12, 13, 18, 19, 20 24, 26, व 27 अप्रैल को (18 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में रेवाड़ी, कुण्ड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 8 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।