रेवाड़ी। खाटू श्याम के मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी मेला विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 09633/09634) का एक ट्रिप संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। रींगस-रेवाड़ी मेला विशेष ट्रेन 7 जुलाई को रींगस से 2.20 बजे प्रस्थान कर 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।