रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन ने रेवाड़ी–रींगस और जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 फरवरी से करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी से 28 फरवरी तक (9 ट्रिप) रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 फरवरी से 1 मार्च तक (9 ट्रिप) रींगस से 2:05 बजे चलकर 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रूकेगी। रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 20 से 28 फरवरी तक (9 ट्रिप) रेवाड़ी से सुबह 11 बजे चलकर 14:20 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेश स्पेशल उसी अवधि में रींगस से 14:55 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल 16 से 28 फरवरी तक (13 ट्रिप) जयपुर से सुबह 7 बजे चलकर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन भिवानी से 16:05 बजे चलकर 23:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।