फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे डिब्बे

Wed, 28 Jan 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के दबाव को देखते हुए फरवरी में कई प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेनों में डिब्बों की बढ़ोतरी 1 फरवरी से अलग-अलग तिथियों में लागू रहेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लालगढ़–दिल्ली सराय–लालगढ़ ट्रेन में लालगढ़ से 1 से 28 फरवरी तथा दिल्ली सराय से 3 फरवरी से 2 मार्च तक द्वितीय शयनयान श्रेणी के दो डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे।
दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय रेलसेवा में भी दिल्ली सराय से 1 से 28 फरवरी तथा उदयपुर सिटी से 2 फरवरी से 1 मार्च तक दो द्वितीय शयनयान डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
अजमेर–अमृतसर–अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 2 से 25 फरवरी और अमृतसर से 3 से 26 फरवरी तक एक द्वितीय शयनयान डिब्बा अतिरिक्त रहेगा। मदार–कोलकाता–मदार एक्सप्रेस में मदार से 2 से 23 फरवरी और कोलकाता से 5 से 26 फरवरी तक एक सेकंड एसी डिब्बा बढ़ाया गया है।
रेलवे ने प्रीमियम सेवाओं में भी बढ़ोतरी की है। अजमेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी में 2 से 28 फरवरी तक एक वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा, जयपुर–दिल्ली सराय–जयपुर डबल डेकर रेलसेवा में 1 से 28 फरवरी तक एक एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रेवाड़ी से जुड़ी रेल सेवाओं में भी यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। मदार–रेवाड़ी–मदार, रेवाड़ी–फुलेरा–रेवाड़ी, रेवाड़ी–हिसार–रेवाड़ी, रेवाड़ी–फुलेरा–रेवाड़ी और जयपुर–रेवाड़ी–जयपुर रेलसेवाओं में 1 से 28 फरवरी तक पांच-पांच द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें