फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: अब कोसली में चारा लेने गई महिलाओं को दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने नहीं की पुष्टि

Mon, 29 Jan 2024 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

दावा है कि ग्रामीणों के पहुंचने से पहले तेंदुआ भाग निकला। वन विभाग की टीम ने पुष्टि नहीं की है। तेंदुआ को पकड़ने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र में बाघ का खौफ अभी लोगों में गया नहीं है कि कोसली क्षेत्र में तेंदुए के होने की खबर तेजी से फैल गई। वन विभाग की टीम इसकी पुष्टि नहीं की है। क्षेत्र के गांव लिलोढ के खेतों में रविवार को पशुओं के लिए चारा लेने गई महिलाओं को सरसों के खेत में तेंदुआ दिख गया। इस दौरान महिलाओं ने चिल्लाना शुरु कर दिया।

विज्ञापन


शोर की आवाज सुनते हुए आसपास के ग्रामीण भी खेतों में पहुंचे। हालांकि, तब तक तेंदुआ भाग गया था। तेंदुआ की सूचना गांव में फैलने पर दहशत का माहौल पैदा हो गया। अभी तक वन विभाग की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

वन विभाग का कहना है कि मामले को लेकर कोई जानकारी उनके पास नहीं आई है। तेंदुआ के पकड़े जाने की एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। तेंदुआ को लेकर कोसली के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन


गांव के लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। धारूहेड़ा क्षेत्र में बाघ को लेकर कुछ इसी प्रकार की ही स्थिति बनी हुई है। वहां पर भी लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। लोगों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि केवल अफवाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें