फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का रास्ता रुका तो ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 27 Nov 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के खोल में रेवाड़ी-नारनौल मार्ग में गोविंदपुरी गांव को जाने वाले मार्ग पर दीवार खड़ी करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर कंटीली झाड़ियां और पेड़ की टहनियां डालकर जाम लगा दिया। जमा लगने से मार्ग में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर लगे जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने जाम का कारण पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि रातोंरात गांव के मंदिर के पीछे स्थित मार्ग पर दीवार खड़ी कर दी गई है। चौकी पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। डीएसपी सिटी-2 मो. जमाल और खोल थाना एसएचओ भीष्म कुमार, और बीडीपीओ सुभाष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने दीवार हटवाकर जाम खुलवाया, मामले में जांच जारी है।

जाम लगने पर डायवर्ट किए रूट
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस ने गोविंदपुरी के पास चौकी नंबर-11 फाटक से नांगलमूंदी, खोरी से चिमनावास और चौकी नंबर-11 फाटक से होकर नारनौल के लिए वाहनों को निकाला। एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम लगाने वालों में महिलाओं की भागेदारी ज्यादा रही। महिलाएं हाथों में डंडा लिए सड़क पर खड़ी थीं। महिलाओं का कहना था कि मुख्य रास्ते पर दीवार खड़ी करने से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं का कहना था कि जब तक दीवार को मौके से नहीं हटाया जाएगा तब तक वे सड़क पर प्रदर्शन जारी रखेंगी।
विज्ञापन


करा लें पैमाइश, रास्ता निकले तो हटा लेंगे दीवार
बीडीपीओ सुभाष शर्मा ने दीवार बनाने वाले मनोहर परिवार से इस संबंध में बातचीत की। मनोहर परिवार ने जगह संबंधी कागजात भी दिखाए। उन्होंने बीडीपीओ को बताया कि गांव में मंदिर के पीछे जहां जिस जगह को रास्ता बताया जा रहा है, वह दरअसल उनकी जमीन है। उन्होंने वहां दीवार उठाई है। उन्होंने जगह संबंधी कुछ कागजात भी बीडीपीओ को दिखाए और बताया कि जगह के संबंध में सिविल कोर्ट में केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि आप पैमाइश करवाएं जहां से रास्ता निकालता है, वे दीवार हटा लेंगे। इस पर बीडीपीओ ने सहमति प्रदान की।

हटाई दीवार, पंचायत के नियमानुसार होगी कार्रवाई
पूरा मामला सुनने के बाद बीडीपीओ सुभाष ने ग्रामीणों का विरोध देखकर मुख्य रास्ते से दीवार को हटवाया। वहीं दीवार उठवाने वाले मनोहर लाल शर्मा को आश्वासन दिया कि पूरे दस्तावेज चेक किये जाएंगे। मामले में किसी के साथ गलत नहीं होगा और ग्राम पंचायत नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेगी। दीवार हटवाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम पूरी तरह से खुल सका।
विज्ञापन


बवाना गुर्जर के ग्रामीणों ने एक मार्ग पर दीवार को गलत बताते हुए रेवाड़ी-नारनौल मार्ग पर जाम लगाया था। मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को सुन कुछ दस्तावेज भी चेक किये। फिलहाल दीवार हटवाकर जाम खुलवा दिया गया है। ग्राम पंचायत नियमानुसार कार्रवाई करेगी। किसी पक्ष के साथ अनहोनी नहीं की जाएगी।
-सुभाष शर्मा, बीडीपीओ, खोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें