फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से युवक की मौत, कई लोग घायल

Sat, 19 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृत
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मसानी में वीरवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि मृतक के माता-पिता समेत कई लोग घायल हो गए। टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार रात धारूहेड़ा से रेवाड़ी की तरफ एक टेंपो सवारियां लेकर जा रहा था। अभी वह गांव मसानी के पास ही पहुंचा था कि पीछे से आए एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान गई दीपक की जान

टेंपों में नीलगिरी कालोनी निवासी दीपक (20) अपने पिता राजेंद्र सिंह और माता सरोज देवी के साथ जा रहा था। वहीं अन्य सवारियों में नरेश कुमार, राज सिंह आदि थे। सवारियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घायलों को रेवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें