फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी से मिलकर लूंगा आगे का निर्णय : कैप्टन

Sun, 31 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने फिर साधा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कैप्टन अजय यादव ने कहा वह सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने जाएंगे। उसी के बाद आगे की रणनीति बनाएंगे। फिलहाल उन्होंने शनिवार सुबह अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला से विशेष बातचीत में कैप्टन अजय यादव ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे हैं। भाजपा में जाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। अभी फिलहाल वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से मिलने जाएंगे। रविवार को दोनों नेता किसी से नहीं मिलते। इसी कारण सोमवार को समय निकालकर उनसे मिलूंगा। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर फिर कहा है कि कैप्टन को शीघ्र ही मना लेंगे।

समिति के साथ जुड़कर काम करूंगा
अजय यादव ने कहा कि वह फिलहाल हरियाणा बचाओ सेवा में काम करेंगे। यह पूरी तरह गैर राजनीतिक पार्टी है। हमें प्रदेशभर में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस से अलग अपना गुट चलाते हैं। जो व्यक्ति पीसीसी अध्यक्ष की ही नहीं सुनता वह किसी और की क्या सुनेगा।
विज्ञापन


मना लेंगे कैप्टन को
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को फिर दोहराया कि कैप्टन अजय यादव ने हालांकि इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह शीघ्र ही उन्हें मिला फिर से पार्टी में ले आएंगे। उन्होंने इस संबंध में कैप्टन से बात की है। हुड्डा के कांग्रेस से अलग गुट बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ऐसा कोई गुट नहीं है। सभी समय आने पर एक साथ चलेंगे। सभी लोग पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें