रेवाड़ी के कोसली में कोसली-रेवाड़ी रेल मार्ग पर पटरियों पर फिसल कर गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार श्यामनगर गांव निवासी राजेश कुमार शाम को रेलवे स्टेशन से घर की ओर जा रहा था। रेल पटरी को पार करते समय फिसल कर पटरी के नजदीक जा गिरा। लाइन के समीप पड़े पड़े पत्थरों से घायल हो गया। स्टेशन परिसर में मौजूद एक शख्स ने उसे देखा और मामले की जानकारी रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को कोसली सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।