रेवाड़ी के टूमना गांव में बुधवार सुबह एक अधेड़ की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का सुरेन्द्र सिंह सुबह अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए जोहड़ पर लेकर आया था। भैंस जोहड़ के बींचो-बीच चली गई तथा भैंस की बेल पकड़ा हुआ सुरेंद्र भी घिसटता हुआ चला गया। जोहड़ के बीच में जाकर डूबने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर तक तक उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद कोसली पुलिस मोके पर पहुंची और लोगों के बयान के आधार पर सामान्य कार्रवाई की। कोसली थाना के एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि सुरेंद्र की मौत पानी में डूबने से हुई है। फिर भी पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के स्पष्ट कारण रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगे।