फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने ली बाइक सवार की जान, दो गंभीर

Sun, 27 Nov 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क पर पशु की फाइल इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में लावारिस पशुओं को लेकर प्रशासन की लापरवाही ने शहर के अभय सिंह चौक के समीप एक बाइक सवार की जान ले ली। लावारिस सांड़ से टकराने के बाद हुई दुर्घटना मेें बाइक पर साथ बैठे दो अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार देर रात हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे में सांड़ की भी मौत हो गई।

कन्यादान के लिए आए थे शहर
मीरपुर गांव निवासी लोकेश (19) गांव निवासी ही दो अन्य साथियों के साथ शुक्रवार को ही शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। कन्यादान कराने के बाद लोकेश देर रात साथियों के साथ बाइक से वापस घर की ओर जा रहा था। अभी वह अभय सिंह चौक के पास ही पहुंचा था कि रास्ते में अचानक एक सांड़ सामने आ गया, जिससे बाइक कंट्रोल नहीं हुई और सांड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


सिर पर नहीं था हेलमेट, लगी चोट बनी मौत
सांड़ से टकराने के बाद लोकेश दोनों साथियों और बाइक समेत सड़क पर घिसटता चला गया। लोकेश ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था और इसी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं साथी भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान सिर पर लगी चोट की वजह से लोकेश की मौत हो गई। टक्कर कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे में सांड़ की भी मौत हो गई।

सड़क पर लावारिस पशुओं के पीछे कौन है वजह
शहर ही नहीं बल्कि जिले भर में बेसहारा पशुओं की बड़ी तादाद है। लेकिन सच्चाई यह है कि जिला प्रशासन को लावारिस पशु नहीं दिखाई देते हैं। नगर परिषद में पिछले कई सालों से लावारिस पशुओं को पकड़ने का टेंडर अटका हुआ है। अधिकारी आवारा और लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए स्पेशलिस्ट की कमी होना इसका कारण बताते हैं। वहीं जिले में नंदीशाला का अभाव भी शहर में बेलगाम घूमते लावारिस पशुओं के सड़कों पर होने की बड़ी वजह हैं। कारण चाहे कुछ भी हों, लेकिन यह तय हो गईं कि प्रशासनिक लापरवाही एक जान पर भारी पड़ गई।

कई बार चोटिल हो चुके हैं लोग
ऐसा नहीं है कि शहर में लावारिस पशु सिर्फ रात को निकलते हैं। दिन में किसी भी समय शहर के मुख्य चौराहे लावारिस पशुओं से अटे दिखाई देते हैं। शहर का अंबेडकर चौक, नाईवाली चौक और सब्जी मंडी के आसपास का एरिया इनका मुख्य अड्डा है। बस स्टैंड के पास, धारूहेड़ा चुंगी
विज्ञापन


यह एक बहुत बड़ी समस्या है। समय-समय पर इसके लिए कार्रवाई भी की जाती है। अभी हाल में सीएम साहब की तरफ से सभी जिलों में पशुुपालन  विभाग को इसके लिए कुछ बजट स्वीकृत हुआ है। इनके साथ को-आर्डिनेशन कर लावारिस पशुओं पर लगाम लगाई जाएगी। - मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें