फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम मानसून ने खोली प्रशासन की पोल

Wed, 29 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रश्‍ाासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में मानसून की झमाझम पहली बारिश से मंगलवार सुबह जहां तापमान कम होने से मौसम सुहावना हो गया वहीं जलभराव होने से निचले इलाकों और पॉश कॉलोनियों में हाल बेहाल हो गए। पहली बारिश ने ही प्रशासन की बाढ़ राहत की पोल खोलकर रख दी। डेढ़ घंटे की बारिश से शहर के पॉश एरिया मॉडल टाऊन, सेक्टर-3, सेक्टर-4, हाउसिंग बोर्ड, ब्रॉस मार्केट समेत अन्य जगहों पर बरसाती पानी लबालब भरा गया। शहर की मुख्य और सेक्टरों की सड़कों पर जलभराव हो गया। शुरूआती बारिश में बेहाल होने के बाद लोग मानसूनी सीजन की बारिश की संभावना से सहमे हुए हैं। सेक्टर-3 समेत अन्य जगहों की टूटी सड़कों पर जलभराव होने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को खासी दिक्कत हुई।

जिमखाना क्लब के सामने बना तालाब
सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब के सामने बरसाती पानी इकट्ठा होने से तालाब बन गया। जिखाना क्लब में सुबह से शाम तक सैकड़ों लोगों का आनाजाना लगा रहता है। जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़।
विज्ञापन


ड्रेनेज सिस्टम का नहीं है इंतजाम
बरसाती पानी की निकासी की बात करें तो यह कार्य केवल सीवर लाइन के भरोसे है। बरसाती पानी के लिए अलग से ड्रेनेज सिस्टम का इंतजाम पूरे शहर भर में नहीं है। सेक्टरों में ड्रेनेज चैंबर बने हैं, लेकिन वे पूरी तरह से कूड़े और गंदगी से अटे हैं।

तेज बरसात में खोले जाएंगे सीवर मेनहोल
ड्रेनेज सिस्टम के अभाव में भारी बारिश आते ही जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सड़कों पर बने सीवर लाइन के मेनहॉल खोल देते हैं ताकि बरसाती पानी की निकासी हो सके। मेनहॉल का खुला होना हर बार वाहन चालकों के लिए भारी पड़ता है। जलभराव के कारण ढक्कन नहीं दिखते हैं। नजर नहीं आने के कारण वाहन मेनहॉल में घुस जाते हैं, इससे कई बार बड़ी दुर्घटना भी हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


बरसाती पानी को लेकर गंभीर हैं। शहर की सभी सीवर लाइनें साफ हो चुकी हैं। ड्र्ेनेज सिस्टम की शहर में व्यवस्था नहीं है। हम सीवर लाइन के माध्यम से बारिश के पानी का पूर्ण निकास करेंगे।
आरएस मलिक, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग सीवरेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें