शहर में एक छात्रा और एक युवती के लापता होने का समाचार है। एक कालोनी निवासी छात्रा के कॉलेज पढ़ने के लिए जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने और एक अन्य युवती के लापता होने के मुकदमे दर्ज हुए हैं।
दिल्ली रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं एक अन्य कालोनी निवासी युवक ने मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी बहन दिल्ली रोड स्थित कॉलेज में गई थी। लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। वहीं रोहड़ाई पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी 8 जून को लापता हो गई। उसके अनुसार गांव बोडिया कमालपुर निवासी अमित, अलवर निवासी संदीप व संजू तथा सन्नी उसे भगाकर ले गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।