पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री एवं कोसली हलके के विधायक विक्रम सिंह ठेकेदार को मंत्री मंडल से हटाए जाने के बाद उनके समर्थकों में सुगबुगाहट जारी है। मंत्री के गांव शहादत नगर में भी एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें गांव के कुछ लोगों द्वारा मंत्री के हटाऐ जाने पर डीजे बजाने को एक गैर जिम्मेदाराना कार्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार कि सोच रखने वाले गांव व क्षेत्र का विकास नहीं चाहते। गांव के पूर्व पंच हन्सू ने कहा कि गांव के प्रदेश सरकार में बने मंत्री को हटाऐ जाने से रोष है। उन्होंने कहा कि विधायक पर जो आरोप लगाऐ गए और हटाया गया है वह सरासर भाजपा व संघ के नेताओं की चाल है जिसे इलाके के लोग जान गए हैं। पूर्व सरपंच मीर सिंह ने कहा कि विक्रम यादव पर लगे आरोप वापस नहीं हुए तो अहीरवाल का इलाका सड़कों पर उतरेगा।