फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

Mon, 15 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेवाड़ी के बावल में कंपनी में काम करने के दौरान लिफ्ट की चपेट में आने से बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की मौत हो गई। मामले में सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कंपनी के एचआर हेड, मैनेजर और लिफ्टमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव झाबुआ निवासी अशोक(27) बावल स्थित वैनफेन एल्युमीनियम कंपनी में कार्यरत था। शनिवार देर शाम अशोक कंपनी में ही लगी लिफ्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में टकरा गया। हादसे में अशोक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हादसे में अशोक की मौत का कारण कंपनी की लापरवाही को बताते हुए एचआर हेड अजय, मैनेजर और लिफ्टमैन राजबीर के खिलाफ कसौला थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें