रेवाड़ी के कोसली में कोसली थाना पुलिस ने स्थानीय नहर में एक साधू का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
कोसली थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोसली गांव के एक युवक ने थाने में सूचना दी कि गांव के पास से ही गुजर रही नहर में एक शव तैर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के बाद शिनाख्त की कोशिश की गई। हालांकि साधुवेश व्यक्ति के पास से शिनाख्त लायक कुछ बरामद नहीं हो सका। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए शवगृह में ही रखवा दिया गया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष थी, कमर पर लाल लंगोट, गले में लोहे की चेन, कानों में काले कुंडल थे।