फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के आश्वासन के बाद टली भूख हड़ताल

Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होने से नाराज राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव बामनवाड़ी  निवासी एक व्यक्ति बुधवार को अपने बच्चों सहित आईजी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल करने पहुंच गया। बाद में आईजी ममता सिंह के आश्वासन के बाद परिवार ने भूख हड़ताल के निर्णय को टाला। बामनवाड़ी निवासी रामस्वरूप ने बताया कि एक साल पहले उसके पुत्र कुंदन को पून्हाना सीआईए ने एक मामले में फंसाया था। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर कुंदन ने हाईकोर्ट में शिकायत दी। जांच के बाद कोर्ट ने कुंदन को निर्दोष बताकर पांच पुलिसकर्मियों सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। रामस्वरूप का आरोप है कि फरवरी 2016 में कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज हो गया था लेकिन आज तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आईजी ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनके साथ गोवर्धन, प्रीतम जांगड़ा, गंगाराम सीकरीवाल, रोहताश, सतबीर, सहित आदि लोग थे।

मामले की अभी जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - ममता सिंह, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें