रेवाड़ी के महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव औंलात में बुधवार सुबह 11 बजे सीलन के चलते एक घर की छत अचानक सक गिर पड़ी। घटना के समय किसान रतन सिंह अपने घर में ही लेटा था। अचानक सीमेंटिड टीन-शेड से बनी छत गिर पड़ी, जिससे रतन सिंह को काफी चोट आई है।
बता दें कि सोमवार को हुई तेज बरसात के बार बुधवार तक बरसात की झड़ रुक-रुक कर जारी थी, जिससे घर में काफी सीलन आ गई थी। छत गिरने की आवाज से पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे रतन सिंह को बाहर निकाला तथा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं छत के साथ साइड की दिवारें भी ढह गई, जिससे घर में सामान भी टूट गया तथा रतन सिंह को काफी नुकसान हुआ है। वहीं इस अनहोनी को लेकर ग्राम सरपंच अनिल कुमार ने प्रशासन से रतन सिंह को कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।