फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म से पहले सिनेमाघर में गूंजा राष्ट्रगान

Sat, 03 Dec 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स‌िनेमा हाल - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी शहर के बीएमजी मॉल स्थित सिनेमाघर में शुक्रवार को फिल्म शुरू होने से पूर्व राष्ट्रगान गूंजा। राष्ट्रगान के साथ-साथ परदे पर तिरंगा लहराने लगा। दर्शकों ने भी राष्ट्रगान के सम्मान खड़े होकर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। फिल्म समाप्त हो गई, लेकिन दर्शक फिल्म देखने के बाद सर्वाधिक चर्चा राष्ट्रगान की ही करते दिखे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को शहर के बीएमजी मॉल के सिनेमाघरों में फिल्म से पहले राष्ट्रगान चलाया गया। सिनेमाघर में काम करने वाले कर्मचारी तक अपना काम छोड़कर खड़े होकर सामूहिक रूप से स्वर से स्वर मिलाने लगे। शहर के सिनेमाघर में पहली बार तरह का नजारा देखने को मिला। दर्शकों ने भी इस नई पहल की खूब सराहना की।   
विज्ञापन


एक ही जगह बजा
शहर में केवल दो जगहों पर सिनेमा घर हैं। बीएमजी मॉल के चारों सिनेमा घरों में राष्ट्रगान के बोल के बाद ही फिल्में शुरू हुई, जबकि एवरेस्ट सिनेमा घरों में अभी राष्ट्रगान की सीडी नहीं पहुंची हैं। जिसके चलते शुक्रवार को फिल्म से पूर्व राष्ट्रगान नहीं चल पाया। वहीं हॉल संचालक बस्तीराम का कहना है कि सीडी पहुंचते ही राष्ट्रगान बजने लगेगा।
विज्ञापन


भारत भाग्य विधाता का बोध करता राष्ट्रगान
बीएमजी मॉल स्थित सिनेमाघर के मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि राष्ट्रगान का एक-एक लब्ज हमारे देश की गरिमा, गौरव और इतिहास का उल्लेख करता है। राष्ट्रगान के उच्चारण से न केवल देशसेवा और भाईचारे की भावना पैदा होती है, बल्कि देशहित में सोचने की दिशा भी मिलती है। इस पहल की शुरूआत से उन्हें बेहद खुशी है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें