फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नंबर कम आने पर विवाहिता ने लगाया फंदा

Wed, 06 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : getty
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में परीक्षा में उम्मीद से बेहद कम नंबर आने पर एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल में फंद पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिये सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं  मृतका के पिता ने भी कोई पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया है। रामपुरा थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


तनाव में थी मृतका
राजस्थान के गोठड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के बेटी पूजा(23) की शादी पिछले वर्ष गांव खड़गवास निवासी मनीष कुमार से हुई थी। हाल ही में पूजा ने एमए फाइनल की परीक्षा दी थी, जिसमें उसके कम अंक आये थे। इसी को लेकर वह कई दिनों से परेशान चल रही थी और डिप्रेशन में थी। सोमवार रात उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना रामपुरा में तैनात एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में कम नंबर आने के चलते ही आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में मायकेपक्ष ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। जिसके बाद सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें