रेवाड़ी में बावल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवक(22)का शव मिला। शिनाख्त न होने के चलते जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
जांचकर्ता जीआरपी एसआई बृजेश कुमार ने बताया कि बावल स्टेशन के एएसएम ने दोपहर 3 बजे सूचना दी कि एक युवक स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। जांच करने पर युवक मृत मिला। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर कुछ गुदा हुआ है। वहीं उसके शरीर पर नीली जींस व मटियाला रंग की लाइनदार शर्ट पहनी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।