फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से भाई-बहन घायल

Thu, 03 Nov 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्‍सीडेंट की फाइल इमेज
विज्ञापन
रेवाड़ी के बावल में बावल से नंगलीपरसापुर रोड पर सरवन स्कूल के निकट एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना तब हुई जब युवक भैया दूज मनाने के बाद बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी नंगली परसापुर गांव के सरपंच कर्मवीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि गांव नंगली परसापुर निवासी पवन कुमार (25) मंगलवार को भैया दूज मनाने के बाद बुधवार सुबह अपनी बहन सरिता (26) को उसकी पाली स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था। अभी वह रास्ते में सरवन स्कूल के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को रेवाड़ी स्थित आदित्य अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें