फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारद्वाज कालोनी में कई घरों पर गिरी बिजली

Wed, 31 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली - फोटो : Getty
विज्ञापन
रेवाड़ी के कोसली तहसील के पास स्थित भारद्वाज कालोनी के आधा दर्जन घरों में मंगलवार शाम को बिजली गिर गई। बिजली गिरने से कई घरों की दीवारें और छत क्षतिग्रस्त होने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन


कालोनी निवासी जिले सिंह, मुकेश, सुनील,रोशनलाल, महेंद्र, धर्मबीर आदि ने बताया कि शाम करीब छह बजे अचानक आसमान से बिजली एक-दो घरों पर गिरी। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से लोग घरों के बाहर निकल आए। इसके बाद दो बार फिर से घरों के ऊपर बिजली गिरी। इससे घरों के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जल गए। वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। कालोनीवासियों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें