फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विधानसभा के बजट सत्र में रेवाड़ी विधायक ने पूछे 9 सवाल

Fri, 20 Feb 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधानसभा के बजट सत्र में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव ने 9 सवाल लगाए हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से उनके विभागों से संबंधित सात सवाल पूछे हैं। इनमें एक सवाल सीएम घोषणा में शामिल रेवाड़ी में बनने वाले जिला पुस्तकालय के प्रस्तावित भवन निर्माण का है।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण यादव ने सीएम से रेवाड़ी के आउटर बाइपास के रेवाड़ी-दिल्ली एवं रेवाड़ी-पटौदी रेलवे लाइन पर आरओबी निर्माण, रेवाड़ी में कृषि सदन व सैनिक सदन निर्माण, मीडिया सेंटर भवन का सवाल पूछा है।
विधायक ने सरकार से पूछा है कि रेवाड़ी के आउटर बाइपास पर रेवाड़ी से दिल्ली-पटौदी रेल लाइन पर आरओबी और नगर परिषद में ऑडिटोरियम बनाने की सरकार की कोई योजना है या नहीं।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण यादव ने सीएम से नगर परिषद में 500 से 1000 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर सवाल किया है। विधायक ने सीएम से एनएच-8 से रेवाड़ी और भिवाड़ी तक एलीवेटिड रोड का सवाल पूछा है।
विधायक ने सरकार से पूछा है कि इन योजनाओं को लेकर सरकार ने कोई बनाई है या नहीं। यदि कोई योजना है तो उसका वर्तमान स्टेटस क्या है।
प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों से भी सवाल पूछे हैं। विधायक ने जनस्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछा है कि रेवाड़ी के सेक्टरों में पेयजल सप्लाई के लिए अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक, जलघर निर्माण की क्या कोई योजना है। यदि है तो उसका क्या स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें