फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: हरियाणा की मंत्री आरती राव सरोगेसी से बनीं सिंगल मदर, नाना की विरासत को आगे बढ़ाएगा बेटा जयवीर

Sat, 30 Aug 2025 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी

सार

आरती ने बेटे का नाम जयवीर सिंह रखा है। माना जा रहा है जयवीर अपने नाना केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगा। 
विज्ञापन
आरती राव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सरोगेसी से सिंगल मदर बन गई हैं। उनका बेटा तीन माह का हो गया है। आरती ने बेटे का नाम जयवीर सिंह रखा है। माना जा रहा है जयवीर अपने नाना केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के परिवार ने आरती के सरोगेसी से सिंगल मदर बनने की सूचना सार्वजनिक नहीं की है। मंत्री के पीए नवीन यादव ने सरोगेसी से आरती के सिंगल मदर बनने की पुष्टि की है। जयवीर सिंह का लालन-पालन मंत्री आवास पर हो रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की दो बेटियां हैं। आरती राव बड़ी बेटी हैं। उन्होंने साल 2024 के विधानसभा चुनाव में अटेली विधानसभा सीट से चुनाव जीता था।

नायब सैनी सरकार में आरती इस समय प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री हैं। छोटी बेटी का नाम भारती राव है। भारती दो बेटों की मां हैं। वह राजनीति व सुर्खियों से दूर रहती हैं। बड़ी बेटी आरती राव ही पिता की सियासी विरासत को संभाल रही हैं। 
विज्ञापन


सिंगल मदर बनने से पहले कोर्ट से ली थी अनुमति
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री आरती ने सरोगेसी से सिंगल मदर बनने के लिए पहले कोर्ट से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद ही पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। करीब 3 माह पहले आरती राव के घर बेटे के तौर पर खुशियां आईं। राव तुलाराम की पांचवीं पीढ़ी के तौर पर अब राव जयवीर सिंह होंगे।

  • आरती के दादा राव बीरेंद्र सिंह मार्च 1967 में हरियाणा के दूसरे सीएम बने थे। राव बीरेंद्र की सियासी बिरासत को उनके बेटे राव इंद्रजीत  ने संभाला। इंद्रजीत के भाई भी राजनीति में उतरे लेकिन ज्यादा सफल नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें