फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी को मिली नई अल्ट्रासाउंड मशीन, अब जांच के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

विज्ञापन
फोटो:4सिविल अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश के छह जिलों रेवाड़ी, पंचकूला, नारनौल, पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में नई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें भेजी गई हैं। इंस्टॉलेशन पूरा होते ही अस्पतालों में मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य सरकार के इस कदम से आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब तक पुरानी मशीनें खराब होने या सीमित संख्या में मशीनें होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।
कई बार तो मरीजों को निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता था। अब नई मशीनें लगने के बाद जांच व्यवस्था में तेजी आएगी और लोगों को समय पर जांच सुविधा मिलेगी। लिए लंबी डेट नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

लोगों के लिए काफी तहत की बात है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे।

मशीनों की खरीद के लिए दरें तय की गई थीं

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से हाल ही में अनेक आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की खरीद के लिए दरें तय की गई थीं। इसी प्रक्रिया के तहत राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों को उपकरणों की आपूर्ति आरंभ कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों में भी आधुनिक चिकित्सा उपकरण भेजे जाएंगे ताकि सभी अस्पतालों में एक समान गुणवत्ता की जांच सुविधा उपलब्ध हो सके। अस्पताल में भीड़ और लंबी प्रतीक्षा अवधि में कमी आएगी।

आवश्यकता के अनुसार मशीनों की खरीद की जा रही

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद की जा रही है और उन्हें समय-समय पर संस्थानों में भेजा जा रहा है। बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी स्तरों पर आवश्यक संसाधनों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों के आने से जांच प्रक्रिया और अधिक सटीक एवं तेज होगी जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें