रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने तीन अधिकारियों के तबादले किए हैं। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार को फतेहाबाद से झज्जर भेजा गया है। उप निदेशक अमित पंवार को रेवाड़ी से फतेहाबाद स्थानांतरित किया गया है। उन्हें फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि नगर परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने की वजह से उनका तबादला किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद थे। अब गुरुग्राम डीआईपीआरओ बृजेंद्र कुमार को रेवाड़ी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।