फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: राजस्थान के बहरोड़ में पुल से गिरी रेवाड़ी डिपो की बस, दो यात्रियों की मौत, 14 गंभीर रूप से घायल

Tue, 30 Aug 2022 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मौत की भी सूचना है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मंच की ओर से मंगलवार को ही हादसे के बाद एक आपात बैठक बुलाई गई। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हरियाणा के रेवाड़ी डिपो की रोडवेज बस पुलिया से 20 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में 2 की मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए। इनमें 14 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी 24 यात्रियों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। मामला अलवर जिले के बहरोड़ क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर 2 बजे हरियाणा रोडवेज की बस रेवाड़ी से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। बहरोड़ और कोटपुतली के बीच सोतानाला पुलिया के पास बस अनियंत्रित हुई और पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में कोटपूतली के उपर कोठी निवासी फूलादेवी (65 ) और कोटपूतली के गांव नारेडा निवासी रतन सिंह (55) की मौत हो गई। घायलों को बहरोड़ के कैलाश एवं कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया पर किसी तरह की रेलिंग और बैरिकेड नहीं है। बस तेज स्पीड में थी। इस दौरान बारिश भी हो रही थी। वहीं, इस दौरान बस ड्राइवर दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। तभी हादसा हो गया। इसी बीच नीमराना के गांव पीपली निवासी होगार्ड घनश्याम सिंह राजपूत अपने बच्चों को कोटपूतली छोड़कर बस में नीमराना जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही उसने हादसा देखा तो बस को रुकवाकर उतरा और भिवाड़ी पुलिस कंट्रोल रूम, बहरोड़ पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी। वह अकेले ही बस में फंसी हुई सवारियों का बचाने में जुट गया। कुछ देर बाद पुलिस एवं एम्बुलेंस भी पहुंच गई थी। इसके बस में फंसे सवारियों को खिड़की से निकाला गया।

सूचना के बाद बहरोड़ डीएसपी आनन्द राव, थानाधिकारी वीरेन्द्र पाल सिंह, कोटपूतली के पनियाला थानाधिकारी हितेश शर्मा मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों और राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से हॉस्पिटल पहुंचाया। एसडीएम सचिन यादव भी अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

पोते को झाड़ा लगवाने गई थी हिसार, मौत
फूलादेवी के साथ उनका 10 साल का पोता राम विलास भी था। वह अपने पोते को झाड़ा लगवाने के लिए हिसार गई थी। हिसार से वह कोटपूतली आ रही थी। घर पहुंचने से पहले ही इस हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं पोता गंभीर रूप से घायल है।

ये हुए हैं घायल

  •     कन्हैया लाल, उम्र 31 साल, निवासी गुलाब बाड़ी, अलवर गेट, अजमेर
  •     रामविलास उर्फ रोहित, उम्र 10 साल, निवासी कोटपूतली (जयपुर ग्रामीण)
  •     पप्पू, उम्र 50 साल, निवासी कोटपूतली (जयपुर ग्रामीण)
  •     गीता देवी, उम्र 45 साल, निवासी कोटपूतली (जयपुर ग्रामीण)
  •     पुष्पा देवी, उम्र 40 साल, निवासी कोटपूतली (जयपुर ग्रामीण)
  •     ख्यालीराम, उम्र 55 साल, निवासी कोटपूतली (जयपुर ग्रामीण)
  •     महिंद्र, उम्र 40 साल, निवासी ढिकवाड़ मांढण (अलवर)
  •     टीना, उम्र 25 साल, निवासी कोसली रेवाड़ी (हरियाणा)
  •     शीला कुमारी, उम्र 55 साल, निवासी कोटकासिम (अलवर)
  •     महेंद्र कुमार, उम्र 36 साल, निवासी आंतेला विराटनगर (जयपुर ग्रामीण)
  •     सुनील कुमार, उम्र 29 साल, निवासी भाकरी प्रागपुरा (जयपुर ग्रामीण)
  •     अन्नपूर्णा, उम्र 55 साल, निवासी कोसली रेवाड़ी (हरियाणा)
  •     धनराज, उम्र 3 माह, निवासी कोसली रेवाड़ी (हरियाणा)
  •     कृष्ण कुमार, उम्र 36 साल, निवासी मांचल (अलवर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें