फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता टीमों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया टेकन अबेक एसोसिएशन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट गेम्स की ओर से दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना की अंडर-19 एवं अंडर-17 की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। विद्यालय पहुंचने पर टीम के सभी खिलाड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

टीम के कोच रविंदर शेखावत ने बताया की अंडर-17 की टीम ने फाइनल मुकाबले में राष्ट्रीय स्कूल खंडोड़ा की टीम को 49-14 के भारी अंतर से रौंदते हुए स्वर्ण पदक कब्जाया। विवेकानंद स्कूल डहीना की ही अंडर-19 टीम ने भी अपने अंतिम मुकाबले में विरोधी टीम को 35 -14 के भारी अंतर से विजय प्राप्त की। विद्यालय की सीनियर टीम ने जैवलिन थ्रो में भी स्वर्ण मेडल पर कब्जा किया एवं अंडर-19 टीम ने भी जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालय के खिलाड़ी स्वर्ण पदक एवं ट्रॉफी लेकर पधारे हैं तो ऐसा लग रहा है, जैसे स्वयं मेजर ध्यानचंद इस विद्यालय प्रांगण में पधारे हों। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इसकी बधाई दी है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर नरेश यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा यादव, कोऑर्डिनेटर नरवीर सिंह एवं अतर सिंह, रविंद्र शेखावत एवं कृष्ण आदि मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें