फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर आज 13 ट्रेनें प्रभावित

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रेवाड़ी-दिल्ली रेलवे लाइन पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रविवार को चार पैसेंजर गाड़ी रद रहेंगी। वहीं पांच गाड़ियाें के रूट बदले गए है। इसके अलावा 4 गाड़ियां आंशिक रूप से रद रहेंगी। पैसेंजर गाड़ियों में गाड़ी संख्या 74003 दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 74002 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54085 व गाड़ी संख्या 54056 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी रद रहेंगी। बता दें कि 16 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों पर विशेषकर रविवार को इस रूट पर ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


4 गाड़ियां आंशिक रद्द
रविवार को गाड़ी चार गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द रहेंगी इसमें संख्या 54412 मेरठ-रेवाड़ी सवारी गाड़ी व 54416 रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर गाड़ी गढ़ी हरसरू तक संचालित होंगी। वहीं गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ  कैंट पैसेंजर और 54421 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी भी गढ़ी हरसरू तक संचालित रहेगी। ये गाड़ियां गढ़ी हरसरू से रेवाड़ी के बीच नहीं चल पाएगी।

5 गाड़ियों चलेंगी रूट बदलकर
इसी कड़ी में रविवार को 5 गाड़ियां के रूट बदले गए हैं। इनमें गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी-अस्थल बोहर-शकूर बस्ती होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09724 व 09726 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला और जयपुर किराया स्पेशल गाड़ी जयपुर से रेवाड़ी, रेवाड़ी से वाया अस्थल बोहर-शकूर बस्ती होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14311 बरेली-न्यू भुज आला हजरत एक्सप्रेस, 19566 देहरादून ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस वाया दिल्ली सराय- दयाबस्ती-अस्थल बोहर हाते हुए रेवाड़ी पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें