फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: कैंटर ने इनोवा को मारी टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 03 Jun 2024 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंड, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

थाना खोल के एसएचओ प्रहलाद ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हो गई है। बाकी गंभीर हालत में है। लोग गुड़गांव से नारनौल की तरफ जा रहे थे। मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की रात रेवाड़ी से नारनौल की तरफ जा रही इनोवा गाड़ी को माजरा के समीप नांदा मोड के पास एक कैंटर ने डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर टक्कर मार दी। इनोवा में चार लोग सवार थे। कार नारनौल के महेश की बताई जा रही है। घटना में नारनौल के रवि गुप्ता ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाकी तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जैसे ही घटना की सूचना डायल 112 को मिली, मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। इस दौरान घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया। डायल 112 के अशोक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि माजरा के समीप इनोवा कार का एक्सीडेंट हो गया है।

मौके पर जैसे ही पहुंचे तो देखा कि सभी घायल अवस्था में थे तुरंत एंबुलेंस को फोन करके इसकी सूचना दी गई। इस दौरान घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग रेवाड़ी से नारनौल की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें