फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को रेवाड़ी प्रशासन तैयार : विधायक

विज्ञापन
फोटो : 7पत्रकारों से बातचीत करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार पंजाब राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रही है। व्यवस्थित तरीके से राहत पहुंचाने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर रेवाड़ी जिला से भी पंजाब में राहत सामग्री भेजने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला के लोग मानवीय आधार पर हर संभव सहयोग के लिए पंजाब के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े हैं।
पंजाब में आपदा की स्थिति के दौरान रेवाड़ी जिला प्रशासन भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा के नेतृत्व में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम ने बताया कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता व्यवस्थित ढंग से पहुंचे, इसके लिए पानीपत जिला प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहयोग व सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन हर पहलू से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सजग है। वहीं, रेवाड़ी जिले में जल निकासी के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और फिलहाल कहीं भी आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन हर पहलू से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सजग है। वहीं, रेवाड़ी जिले में जल निकासी के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और फिलहाल कहीं भी आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें