फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसआईआर के कार्यों की प्रगति पर समीक्षा की

Wed, 16 Sep 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपरवाइजर-3 मुकेश कुमार ने सभी बीएलओ की बैठक बुलाई। इसमें एसआईआर अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर समीक्षा की गई। बैठक में बीएलओ साथियों ने अपने कार्यों की जानकारी साझा की और अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

मौलिक मुख्याध्यापक सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में तथा शारीरिक शिक्षक नवल कुमार के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित कर अंग्रेजी अध्यापक, स्टेट टीचर अवॉर्डी एवं सुपरवाइजर-3 मुकेश कुमार का सम्मान किया गया।
मौलिक मुख्याध्यापक सत्य प्रकाश सहित अन्य सभी बीएलओ साथियों ने मुकेश कुमार को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार की यह उपलब्धि शिक्षा जगत के साथ-साथ उनके सहकर्मियों के लिए भी गर्व का विषय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीएलओ अशोक कुमार, नरेश कुमार, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र यादव, किरण कुमारी, राजेंद्र सिंह, उज्ज्वल एवं रोहतास सिंह सहित सभी बीएलओ ने मुकेश कुमार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें