फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुराइयों को जड़ से मिटाने का लिया संकल्प

Fri, 10 Oct 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। चोपानकी औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार को मुस्लिम मेव समाज की पंचायत में सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया गया। पंचायत में सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो पोस्ट करने, गोकशी और नशा नहीं करने की शपथ ली गई।
विज्ञापन

सरपंच चौधरी खूबी खान की अध्यक्षता में हुई पंचायत में मेवात क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। थाना अधिकारी नाथूलाल मीणा ने समाज से अपराधियों की जानकारी देकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। वहीं, भिवाड़ी मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा ने युवाओं से शिक्षा और सुधार की राह पर चलने का आग्रह किया।
संयोजक खूबी खान ने बताया कि जल्द ही जिला स्तर पर 11 सदस्यीय कमेटी गठित होगी, जो अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाएगी। हर व्यक्ति को समाज सुधार की जिम्मेदारी दी जाएगी। रिटायर्ड कमांडो हिदायत खान ने युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने की चेतावनी दी और लड़कियों की शिक्षा पर बल दिया। पंचायत में मेवात-हरियाणा और राजस्थान के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें