फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़कों को करें दुरुस्त : डीसी

विज्ञापन
13जेएनडी17-लघु सचिवालय परिसर में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए अधिकारी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को कहा कि बरसात के दौरान कुछ स्थानों पर सड़क मार्ग के खराब होने का अंदेशा है। ऐसे में सड़क तंत्र को और बेहतर बनाने के लिए विभागीय अधिकारी तत्परता से कार्य करें ताकि बेहतर सड़क तंत्र की सुविधा आमजन को आसानी से उपलब्ध हो सके।़
विज्ञापन

डीसी ने यह निर्देश शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में हुई बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी डीसी के साथ वर्चुअल बैठक कर बरसात के कारण टूटने वाली सड़कों की जानकारी ली और सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
जिला में लोक निर्माण विभाग की लगभग 780 किलोमीटर की सड़क है जिनमें से 156 किलोमीटर पर पेचवर्क का अनुमान लगा लिया गया है। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, डीएमसी सुरेंद्र, सतीश गर्ग, आरके नैन भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें