फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव मोहर सिंह के सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों को किया याद

विज्ञापन
कव्वाली के स्कूल में राव मोहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करता स्टाफ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। अहीरवाल के प्रथम विधायक और शिक्षाविद राव मोहर सिंह की पुण्यतिथि पर सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कव्वाली में उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों को स्मरण किया गया। पुण्यतिथि पर संपूर्ण स्टाफ ने उनकी याद में निर्मित शिक्षा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

बच्चों को उनके जीवन परिचय व सामाजिक कार्यों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि 1903 में जिले के बूढ़पुर गांव के एक प्रतिष्ठित किसान परिवार में जन्में बाबू मोहर सिंह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। उन्होंने समाज में हमेशा सुधार का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें