फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वीर उधम सिंह की कुर्बानी को किया याद

Thu, 26 Dec 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। कार्यक्रम में अतिथियों को गुरु नानक देव व गुरु गोविंद सिंह के चित्र भेंट करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट में वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वाधान में वीर उधम सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल व युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में हुए कार्यक्रम में उधम सिंह अपने साथियों के साथ आए लोगों को पानी पिलाने की सेवा कर रहे थे। अचानक जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश दे दिया। 18 मिनट तक लगातार गोलियां चलाई गईं जिसमें हजारों नागरिक मारे गए। यह देख उधम सिंह का खून खौल उठा। उन्होंने इस नरसंहार का बदला लेने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 मार्च 1940 के दिन लंदन के कैक्शन हाल में जब डायर भाषण देने के लिए उठा तो उसी समय उधम सिंह ने गोली मारकर डायर की हत्या कर दी। उधम सिंह 31 जुलाई 1940 को देश के लिए शहीद हो गए। इस मौके पर युवा दल के संरक्षक दिलीप शास्त्री, सीएल सोनी, जतिन सैनी, अरुण गुप्ता ने उधम सिंह को याद किया। अतिथियों को गुरु नानक देव व गुरु गोविंद सिंह के चित्र भेंट किए गए। इस मौके पर रमेश सचदेवा, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, श्याम सपड़ा, आदर्श अरोड़ा, एसपी मेहंदीरत्ता, सोनिया, मूर्ति, प्रेम अरोड़ा, मधु गुप्ता, संदीप, ज्योति, देवेंद्र कुमार, सरला, चंद्रो, पिंकी, सीमा उपस्थित रहीं।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें