फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राहत...मदार-रोहतक के बीच प्रतिदिन चलेगी विशेष ट्रेन

Thu, 26 Feb 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने मदार-रोहतक-मदार विशेष ट्रेन का प्रतिदिन संचालन करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन एक से 31 मार्च तक होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक विशेष ट्रेन 1 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे मदार से रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार विशेष ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 1:20 बजे रोहतक से रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, भगेगा, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, पाल्हावास, झज्जर एवं अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में कुल 9 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 7 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। होली के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को कम करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें