फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राहत...गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की मुफ्त जांच शुरू

Mon, 02 Feb 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच के लिए लिक्विड बेस्ट साइटोलॉजी (एलबीसी) मशीन चालू कर दी गई है। यह मशीन अस्पताल को तीन महीने पहले मिली थी। अब इसे नियमित जांच के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। मशीन के चालू होने से महिलाएं अब अस्पताल में एलबीसी जांच मुफ्त में करा सकेंगी। कैंसर की समय पर पहचान संभव हो सकेगी।
विज्ञापन

लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी मशीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान करने में सक्षम है। इस तकनीक के जरिए महिलाओं की कोशिकाओं में होने वाले सूक्ष्म बदलावों की सटीक जांच की जाती है।
चिकित्सकों के अनुसार इस जांच से कैंसर का पता शुरुआती चरण में चल जाता है, जिससे समय पर इलाज संभव हो पाता है और बीमारी को गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि नागरिक अस्पताल में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच शुरू हो चुकी है। जब भी महिलाएं अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जांच कराने आएं तो गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच कराने के लिए अवश्य कहें। उन्होंने कहा कि यह जांच अस्पताल में पूरी तरह निशुल्क की जाती है और समय पर जांच से बीमारी से बचाव संभव है।
-
निजी संस्थानों में 500 से 700 रुपये में होती है यह जांच
अब तक इस जांच के लिए महिलाओं को निजी लैब या बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। निजी संस्थानों में यह जांच 500 से 700 रुपये में होती है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए बोझ साबित होती थी। नागरिक अस्पताल में यह जांच पूरी तरह निशुल्क की जा रही है, जिससे जिले की हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें