फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बूंदाबांदी से मिली राहत, 30 जुलाई को बारिश की संभावना

Wed, 29 Jul 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल मार्ग का दोपहर के समय का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 28 जुलाई को बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट आई। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 जुलाई को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बताया कि 30 जुलाई को हरियाणा के उत्तरी जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम, कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हवाओं की दिशा में बदलाव से दिन का तापमान हल्का बढ़ेगा, जबकि रात का तापमान घटेगा। विभाग ने किसानों को खेतों में आवश्यक कार्य करने की सलाह दी। खरीफ फसलों को लाभ की उम्मीद है, पर जलभराव से बचाव के लिए सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें