सर्कल स्तर के विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करते कर्मचारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी और इंजीनियर साझा मोर्चा की बैठक मंगलवार को सब अर्बन रेवाड़ी में हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और सरकार की नीतियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सर्कल स्तर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि कर्मचारी शक्ति भवन में एकत्र होकर प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसके बाद झज्जर चौक और मुख्य बाजार से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन में निजीकरण, एग्री डिस्कॉम योजना, स्मार्ट मीटर सहित कर्मचारियों से जुड़ी अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संवाद