फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ा दौड़ाकर पकड़ीं 26 रेहड़ियां

Fri, 07 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के बाजारों में वीरवार को सुबह से शाम तक हड़कंप मचा रहा। सुबह से लेकर शाम तक नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को अंजाम दिया। शाम को शहर के बाजारों में बनी खाद्य पदार्थों की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी की। इससे व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान करीब 26 रेहड़ियां पकड़ी गईं। अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दोषियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। एसडीएम कुशल कटारिया के नेतृत्व में नप अधिकारियों ने वीरवार को बाजारों और मुख्य सड़कों का निरीक्षण कर कब्जे हटवाए।
विज्ञापन


सुबह नगर परिषद की टीम सबसे पहले नाईवाली चौक पहुंची। नाईवाली चौक से आठ रेहड़ी पकड़ीं। इसके बाद टीम महाराजा पैलेस पहुंची तो रेहड़ी वाले जमा दिखे। टीम को देखकर रेहड़ी वाले भागे लेकिन कुंज गली में 11 रेहड़ी पकड़ी गईं। वहीं नया बाजार में सात रेहड़ियां पकड़ीं। फायर ब्रिगेड ऑफिस में कई रेहड़ियां जमा करने के बाद रेहड़ी वालों के चालान काटे गए।
------------
- स्वास्थ्य विभाग की टीम आने से अफरा-तफरी
स्वास्थ्य विभाग की टीम भी वीरवार को शहर के बाजारों में पहुंची। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम देखकर खाद्य सामग्री की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार दूर से ही दुकान बंद कर चलते बने। कई दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। देर शाम तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें