फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे कार्यों पर अफसोस, मगर जितने किए बेहतर हुए : विनीता पीपल

विज्ञापन
विनीता पीपल
विज्ञापन
रेवाड़ी। नवंबर 2016 में भाजपा की विनीता पीपल नगर परिषद की चेयरपर्सन बनी थीं। अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों पर आज भी अफसोस है मगर जितने किए वह बेहतर हुए हैं।
विज्ञापन

विनीता पीपल ने बताया कि उनके कार्यकाल से पहले नगर परिषद में भ्रष्टाचार की शिकायतें जैसी खबरें आम थीं लेकिन कोई आरोप सामने नहीं आया। उनके अनुसार उन्होंने पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया और व्यवस्था को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया।
उन्होंने बताया कि वे जनता से सीधे जुड़ने में विश्वास रखती थीं। इसके लिए वे स्वयं जनता दरबार आयोजित करती थीं और सुबह छह बजे उठकर अलग-अलग वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का निरीक्षण करना पहला काम था।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कार्यकाल में उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुधारने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए जिसके परिणामस्वरूप नगर परिषद की रैंकिंग में सुधार हुआ और लगभग 160 स्थान तक की प्रगति दर्ज की गई।
विकास कार्यों की बात करते हुए उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर लगभग 475 सड़कों का निर्माण कराया गया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा कार्य था।


विनीता पीपल ने बताया कि कई महत्वपूर्ण सड़कों मोती चौक, काठमंडी और रेलवे रोड के लिए एस्टीमेट तैयार किए गए प्रस्ताव पास भी हो गए। इतना ही नहीं वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए थे हालांकि तब तक उनका कार्यकाल पूरा हो गया था जिससे कार्य बीच में ही रह गए। अब उन्हें खुशी है कि जिन कार्यों की नींव उन्होंने रखी वे आगे चलकर पूरे किए जा रहे हैं।

उस चुनाव में 95 हजार थे वोटर
उन्होंने बताया कि उस समय नगर क्षेत्र में लगभग 90 से 95 हजार वोटर थे और आबादी करीब दो लाख के आसपास थी। आज आबादी बढ़कर लगभग तीन लाख हो चुकी है और वोटरों की संख्या भी करीब 1.15 लाख तक पहुंच गई है। पहले 31 वार्ड थे जो अब बढ़कर 32 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें